फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों पर भारी पड़ी मोदी-राजनाथ की जोड़ी

Sun, 16 Mar 2014 11:59 AM IST
निखिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी और राजनाथ की जोड़ी भाजपा के कई दिग्गज नेताओं पर भारी पड़ती दिख रही है। भाजपा की चौथी लिस्ट में भी जोड़ी का कमाल साफ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


मैराथन मीटिंग, मान मनौव्वल और समर्थन-विरोध के लंबे दौर के बाद आखिरकार भाजपा ने तय कर दिया है कि लखनऊ और काशी से कौन चुनाव लड़ेगा।

केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार देर रात तक मंथन करने के बाद 54 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसी के साथ काशी से मोदी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

अब तक काशी पर काबिज रहे मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से किस्मत आजमाने के लिए राजी कर लिया गया है।

टंडन किनारे, राजनाथ ने मारी एंट्री

बड़ी खबर यह भी है कि राजनाथ ने टंडन की जगह लखनऊ को अपना नया ठिकाना बना लिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों की नजर में ऐसा करके राजनाथ सत्ता के दोनों बड़े पॉवर सेंटर्स पर काबिज हो जाएंगे।

हालांकि, इसका खामियाजा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उत्तराधिकारी लालजी टंडन को भुगतना पड़ रहा है।

टिकट कटने वालों में सिर्फ टंडन ही शामिल नहीं हैं। भाजपा नेतृत्व ने कुछ और भी दिग्गजों को साइड लाइन कर दिया है।

कटा शाही का भा पत्ता, कलराज जाएंगे देवरिया

भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के हवाल से यह खबर भी मिल रही है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को भी झटका लगा है।

उनकी गृह सीट देवरिया से लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधायक कलराज मिश्र को टिकट‌ दिया जा रहा है। गौरतलब है कि देवरिया से शाही टिकट की उम्मीद जता रहे थे।

खबर यह भी मिल रही है कि राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह को भी उनकी मौजूदा लोकसभा सीट एटा से टिकट नहीं दिया है। वहां से कल्याण के बेटे राजबीर सिंह को टिकट दिया गया है।

हासिल करनी हैं 50 सीटें

भारतीय जनता पार्टी में ये सारी कवायद 50 सीटों का आंकड़ा छूने के लिए हो रही है।

मुखर विरोध के स्वर उठें, इससे पहले ही हाईकमान ने पार्टी के कई नेताओं को साफ निर्देश दे दिए हैं कि मोदी और राजनाथ पर लिया गया फैसला यूपी जीतने के लिए बहुत जरूरी है और इसके विरोध का अंजाम बुरा होगा।

हालांकि, जमीनी स्तर पर टिकट कटने वाले दिग्गज विरोध का बिगुल फूंकते हैं या फिर वे खुद भी नमो-नमो जपकर अपने लिए कोई सम्मानजनक पदवी चाहते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा।

इस दौरान यह जरूर पता चल रहा है कि लालजी टंडन के खेमे में राजनाथ सिंह के लखनऊ से लड़ने को लेकर खासी नाराजगी है और वे चुनाव में उलटफेर भी कर सकते हैं।

यूपी में ये होंगे आपके प्रत्याशी (1)

राजनाथ सिंह- लखनऊ
नरेंद्र मोदी- वाराणसी
मुरली मनोहर जोशी- कानपुर
राघव लखनपाल- सहारनपुर
अशोक दोहरे- इटावा
हुकुम सिंह- कैराना
डॉ. संजीव बलियान- मुजफ्फरनगर
राजेंद्र सिंह- बिजनौर
कुंवर सर्वेश सिंह- मुरादाबाद
डॉ. नेपाल सिंह- रामपुर
राजेंद्र अग्रवाल- मेरठ
सतपाल सिंह- बागपत
महेश शर्मा- नोएडा
सतीश गौतम- अलीगढ़
रामशंकर कटारिया- आगरा
एसपी सिंह बघेल- फिरोजाबाद
बीएसएस चौहान- मैनपुरी
राजवीर सिंह- एटा
संतोष गंगवार- बरेली
मेनका गांधी- पीलीभीत
अजय मिश्रा- खीरी
रमेश वर्मा- सीतापुर
अंशुल वर्मा- हरदोई
अंजू बाला- मिसरिख
साक्षी महाराज- उन्नाव
विज्ञापन

ये भी हैं भाजपा के चुनाववीर

कौशल किशोर- मोहनलाल गंज
वरुण गांधी- सुल्तानपुर
मुकेश राजपूत- फर्रुखाबाद
सुब्रत पाठक- कन्नौज
उमा भारती- झांसी
निरंजन ज्योति- फतेहपुर
विनोद सोनकर- कौशांबी
प्रियंका रावत- बाराबंकी
लल्लू सिंह- फैजाबाद
सावित्री बाई फूले- बहराइच
दद्न चौधरी- श्रावास्‍ती
योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर
कमलेश पासवान- बांसगांव
आजमगढ़ - रमाकांत यादव
हद्यनारायण राजभर- घोषी
भरत सिंह- बलिया
छोटेलाल खरवार- राबर्ट्सगंज
हरीश द्रविदी- बस्ती
कलराज मिश्र- देवरिया
केपी सिंह- जौनपुर
महेंद्र नाथ पांडेय- चंदौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें