फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई ऐसे भिड़ेंगे सपा सरकार से

Fri, 13 Jun 2014 12:24 PM IST
अखिलेश श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी पदाधिकारियों को क्षेत्रवार घटनाओं का ब्यौरा जुटाने और संघर्ष की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


यह भी तय किया है कि संबंधित क्षेत्र के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचेंगे और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। समीर कुमार सिंह और मनीष शुक्ल उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान को काशी और कृष्णा पासवान को कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल टंडन को बृज एवं रुहेलखंड क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्
विज्ञापन


रदेश महामंत्री पंकज सिंह को गोरखपुर और स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश मंत्री अश्विनी त्यागी को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यदल के सभी सदस्य किसी घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के साथ तालमेल बनाकर संघर्ष की रणनीति बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें