फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धकियाए गए लोगों को भाजपा में जगह नहीं: भाजपा

Fri, 30 Oct 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा के बर्खास्त मंत्रियों को भाजपा में शामिल करने से इन्कार किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा से धकियाए गए और दागी लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को तो पार्टी में लेने का सवाल ही नहीं उठता जिन्होंने बुरे वक्त में भाजपा का साथ छोड़ा था। वाजपेयी ने कहा कि सवाल तो यह है कि गायत्री प्रजापति को क्यों नहीं हटाया गया।

मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि क्या गायत्री उन्हें पाक-साफ नजर आ रहे हैं। विवादित और जहरीले बयानों के बावजूद आजम खां को मंत्रिपरिषद से न हटाने की वजह भी बतानी चाहिए।
विज्ञापन


गायत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए चिट्ठी लिखी
वाजपेयी ने सोनभद्र में अवैध खनन के पीछे गायत्री प्रजापति की भूमिका पर अंगुली उठाई। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

लक्ष्मीकांत यह भी बोले
यादव सिंह केस में लोकायुक्त और डीजीपी जगमोहन यादव की भूमिका की भी जांच हो। बदायूं कांड में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट सपा सरकार की लापरवाही और सीबीआई से असहयोग के चलते रद्द हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें