फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां पर भाजपा का बड़ा खुलासा

Fri, 29 Aug 2014 11:59 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश के नगर विकास और संसदीय कार्यमंत्री मो. आजम खां पर सरकारी संपत्ति लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि आजम खां द्वारा रामपुर किला स्थिति मॉडल मांटेसरी स्कूल भवन को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को पट्टे पर देने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखना बड़ी साजिश का हिस्सा है।

आजम ने स्कूल भवन के साथ ही दो और भवनों को भी पट्टे पर देने की मांग की है। आजम का यह कदम निंदनीय है।

आजम खां रामपुर को अपनी जागीर समझते हैं। रामपुर की सभी सरकारी संपत्तियों पर आजम नजर गड़ाए हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसे रोके।

आजम ने केंद्र पर किये थे हमले

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने देश के माहौल को मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के प्रति दहशत और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।

यह वक्त मुसलमानों के लिए अच्छा नहीं है। यह बात उन्होंने हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले हज हाउस में कही थी।

उन्होंने कहा, समाज में अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के साथ इंसाफ करना हुकूमत का पहला कर्तव्य है। लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि माहौल खराब हो और प्रदेश सरकार बदनाम हो।
विज्ञापन

फसादियों को बैठाया जा रहा संवैधानिक पदों पर

आजम खां ने समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा, केंद्र सरकार मुसलमानों के लिए दहशत का माहौल बना रही है।

आजम ने भाजपा विधायक संगीत सोम व पूर्व सीएम कल्याण सिंह का नाम लिए बिना कहा कि अपराधियों को सुरक्षा दी जा रही है और फसादियों को संवैधानिक पदों पर बिठाया जा रहा है।

मुसलमानों को कभी जेहाद के नाम पर बदनाम किया जाता है तो कभी पाकिस्तान चले जाने का नारा लगाया जाता है। यह माहौल देश व मुसलमानों के लिए अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा, सूबे में लुटी हुई अस्मत को उछाला जा रहा है। प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें