फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : कार्यकर्ताओं को सरकारी आयोग, बोर्ड और निगमों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति देने की तैयारी

Thu, 25 Jul 2024 12:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल ने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में गन्ना समितियों और नगर निकायों में पार्षदों के मनोनयन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर घमासान के बाद अब उनमें उम्मीद जगाई जा रही है। सरकारी आयोग, बोर्ड और निगमों में खाली पड़े पदों पर उनकी नियुक्ति को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने क्षेत्रीय अध्यक्षों व क्षेत्र प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें गन्ना समितियों और नगर निकायों में पार्षदों के मनोनयन पर चर्चा की गई। दरअसल, नगर निकायों में 2805 पार्षदों का मनोनयन होना है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात उठी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन ने भी सहमति जताते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों से नगर निकायों में पार्षदों के मनोनयन वाले रिक्त पदों के साथ ही इन पर मनोनीत होने वाले कार्यकर्ताओं के नाम भी प्रदेश कार्यालय को भेजने को कहा है। यह भी कहा गया है कि पार्षद के लिए मनोनीत होने वाले कार्यकर्ताओं का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाए कि कोई ऐसा कार्यकर्ता न छूट जाए तो वास्तविक हकदार है।

ये भी पढ़ें - अगस्त में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, यहां से नोट कर लें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस कांड का प्रभाव: बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और पुलिस की तैनाती की एसओपी जारी, डीजीपी ने दिए निर्देश


इसी प्रकार गन्ना समितियों के चुनाव के लिए भी तैयारियों पर चर्चा की गई है। दोनों प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि गन्ना समितियों में भाजपा की रीढ़ माने जाने वाले काडर कार्यकर्ताओं को तरजीह दिया जाए। गन्ना समितियों के सभापति के नाम के चयन की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय अध्यक्षों को दी गई है। इसके इतर सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने भी सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें