फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बैरियर गिराकर जबरन कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाई, मारपीट व जमकर हंगामा

Wed, 04 Mar 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में घुसने की कोशिश करते भाजपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन किसानों को वापस करने के लिए प्रदर्शन कर रहे भाजपाई बुधवार को बैरियर तोड़ते हुए जबरन अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में घुस गए और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


भाजपाई जब राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे तो कांग्रेसी उनसे भिड़ गए। हालांकि, कुछ देर बेअसर नजर आ रही पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद भाजपाइयों को कार्यालय से बाहर निकालकर गेट बंद किया। जिसके बाद काफी देर तक दोनों ओर से नारेबाजी होती रही।

दरअसल, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कौहार स्थित सम्राट साइकिल कारखाना में विस्थापित किसानों की भूमि  वापस करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भाजपाई प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही भाजपाई वहां मौजूद पुलिसफोर्स को धक्का देते हुए लगाए गए बैरियर को गिराकर कांग्रेस कार्यालय में घुस गए। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन भाजपाई नहीं माने और कार्यालय में घुस कर हंगामा करने लगे। भाजपाइयों ने वहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियां की और मांग पत्र दीवारों पर लगा दिया। जिस पर कार्यालय में मौजूद कांग्रेसी भाजपाइयों से भिड़ गए।

हालांकि सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर ने पुलिस फोर्स की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर कर गेट कार्यालय का गेट बंद कर दिया। काफी देर तक दोनों ओर से नारेबाजी होती रही। इसके बाद भाजपाई वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें