दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा नेता व कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूब गए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को जीत का लड्डू खिलाया।
बता दें कि भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की। वहीं, मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 61 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास की जीत है। यह जीत बताती है कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।