फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ईसाईयों की प्रार्थना सभा में भाजपाईयों का हमला

Mon, 17 Aug 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के सिविल लाइंस में रविवार को ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा के दौरान भाजपा, विहिप और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन


धावा उस वक्त बोला गया जब पास में ही एक होटल में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। आरोप था कि वहां प्रार्थना सभा नहीं बल्कि धर्मांतरण कार्यक्रम चल रहा था।

हमला करने वालों ने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों की पिटाई करने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो हमलावरों से उसकी भी झड़प हुई।

पुलिस ने प्रार्थना सभा करा रहे लखनऊ के जेल रोड निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी की तहरीर पर डेढ़ सौ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि धर्मांतरण की बात सही नहीं है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ही शह पर शहर में धर्मांतरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें