फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लांट निर्माण के नाम पर कारोबारी से ऐंठे 11.06 करोड़, रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- आरोपियों पर रंगदारी न देने पर कारोबारी व परिवार को धमकाने का आरोप

- कोर्ट के आदेश पर महिगवां पुलिस ने फर्म संचालक समेत 11 लोगों पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड निवासी अमित गोयल ने मुंबई के अंधेरी निवासी श्रीजी प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग वर्क्स लि. के मालिक सचिन अग्रवाल के मालिक पर प्लांट निर्माण के नाम पर 11.06 करोड़ ठगने का आरोप लगाया है। ठगी में आरोपी के साथ 10 और लोगों के भी शामिल होने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर महिगवां पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अमित के मुताबिक एक साल पहले उन्हें महिगवां के बीबीपुर में बायो गैस और बायो सीएनज प्लांट लगाना था। प्लांट संबंधी निर्माण व संचालन को लेकर उन्होंने सचिन अग्रवाल से संपर्क किया था। पूरा काम 12.04 करोड़ में होने की बात तय हुई थी। काम 30 नवंबर 2024 तक पूरा होना था। अमित ने सचिन की फर्म को 11.06 करोड़ का भुगतान कर दिया था। आरोप है सचिन व उसके सहयोगी, सुदीप, सागर, डीसी अग्रवाल, अनिल व फर्म के वरिष्ठ कर्मचारी अरनि मुखोपाध्याय, किरन घंटा, शिवम वाघमारे, कोटेश्वर राव, अजीत भदौरिया व बालू पवार ने प्लांट साइट पर घटिया सामग्री का प्रयोग किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें धोखे में रखने के लिए फर्जी निर्माण का सेट तैयार कर दिया। इसमें भी आरोपियों ने नकली मशीनरी व कबाड़ हो चुके कलपुर्जों को लगाया। अमित का आरोप है जब उन्होंने सचिन से अपनी रकम वापस मांगी तो वह धमकाने लगा। उल्टा वह दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगा। विरोध पर आरोपी ने खुद के संबंध माफिया से होने बात कही और उनकी व परिवार की हत्या करने की धमकी दी। घबराए पीड़ित ने महिगवां थाने में शिकायत की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने 16 जून 2025 में कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें