फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कैसे बेहद खास होगा मुलायम का बर्थडे

Sun, 15 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन 22 नवंबर को सपा के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस दिन बूथ और वार्ड स्तर तक समारोह आयोजित करके मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की प्रार्थना की जाएगी।

बच्चों को मिठाइयां बांटी जाएंगी, कार्यक्रम स्थलों की सजावट करके नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन पर चर्चा होगी।

चौधरी ने बताया कि सपा की स्थापना 4 नवंबर 1992 को लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हुई थी।
विज्ञापन

लगातार बनते रहे सपा के अध्यक्ष

मुलायम सिंह यादव इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उसके बाद से वे लगातार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होते रहे हैं। पार्टी अब 18 प्रदेशों में फैली है।

युवा पीढ़ी को मुलायम सिंह के राजनीतिक सफर की जानकारी होना जरूरी है कि किस तरह उन्होंने संघर्ष करते हुए पार्टी को शिखर तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, मुलायम सिंह के 76वें जन्म दिन पर मुख्य समारोह सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा।

21 नवंबर की मध्य रात्रि करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी में जन्म दिन का केक कटेगा। इस मौके पर मशहूर संगीतकार एआर रहमान खास तौर पर प्रस्तुति देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें