फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Birthday: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया सीएम योगी का जन्मोत्सव, 5100 किलो का बना लड्डू

Sun, 05 Jun 2022 01:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव अयोध्या में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 5100 किलोग्राम लड्डू लोगों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी का जन्मोत्सव मनाते संत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन रविवार को अयोध्या के राम कथा पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद संतों ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

विज्ञापन


योगी के जन्मोत्सव पर अयोध्या के प्रकांड वैदिक आचार्य मंत्रोच्चार कर रहे हैं। इस अवसर पर 5100 किलोग्राम का लड्डू बनाया गया है।

आयोजन में भाग लेने के लिए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल हुए हैं। संतों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर 5100 किलो लड्डू कार्यक्रम में मौजूद लोगों में वितरित किया जाएगा।



मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी 50 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें