फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला ग्रुप यूपी में लगाएगा सीमेंट फैक्ट्री, सीएम योगी से मुलाकात कर कई क्षेत्रों में दिखाई रुचि

Wed, 10 Jan 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी व कुमार मंगलम बिड़ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उद्योगपति व बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बिड़ला ने प्रदेश में हिंडाल्को व आइडिया मोबाइल का विस्तार करने, सीमेंट प्लांट लगाने के साथ पावर, टेक्सटाइल व धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की रुचि दिखाई है।

विज्ञापन


सीएम के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात में बिड़ला ने मुख्यमंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश से जुड़ी योजनाएं साझा की। इसमें प्रदेश में हिंडाल्को के विस्तारीकरण, नई बिजली परियोजनाएं व अल्ट्राटेक सीमेंट के प्लांट को चरणबद्ध तरीके से लगाने की बात शामिल है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री तथा धार्मिक स्थलों  के पर्यटन विकास में भी उन्होंने निवेश पर चर्चा की।

बिड़ला ने आइडिया मोबाइल का विस्तारीकरण करने और कुछ जिलों को गोद लेकर स्कूलों और कालेजों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की भी बात कही है।

इस पर सीएम ने बिड़ला को बताया कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार निवेशकों को कई तरह की सहूलियतें दे रही है। साथ ही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने बिड़ला को फरवरी में लखनऊ में होने वाली इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें कुंभ 2019 का लोगो भी भेंट किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें