लखनऊ मुर्गा सप्लाई समिति के रशीद सुल्तान कहते हैं कि समिति से 700 दुकानदार जुड़े हैं। इनमें से 70 से 80 बड़े सप्लायर हैं, जिनके यहां से हर दिन कम से कम तीन छोटी गाड़ियां अंडा सप्लाई होता था। फिलहाल एक गाड़ी ही निकल रही है। 180-200 रुपये ट्रे अंडा बिकता था, अब दाम घटकर 120-140 रह गया है।
डर और आशंका दूर करने की मांग
रहनुमा कुरैशी, वरसीद सुल्तान कहते हैं कि बर्ड फ्लू का यूपी में एक भी मामला नहीं मिली है। सावधानी जरूरी है, लेकिन डर और आशंका दूर करने के लिए नगर निगम व अन्य जिम्मेदार लोगों को काम करना चाहिए, वरना इससे जुड़े कारोबारी एक बार फिर से भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे।