फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इकाना स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक संदीप कुमार (37) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मूलरूप से गाजीपुर जनपद निवासी संदीप लखनऊ में गुडंबा के कल्याणपुर इलाके में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पिता शिवमूर्त के अनुसार बेटा खर्च चलाने के लिए रैपिडो बाइक चलाता था।
बृहस्पतिवार रात वह बाइक से सुशांत गोल्फ सिटी गया था। इस दौरान इकाना स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट पहने हुआ था। पुलिस ने संदीप को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के तहरीर देने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। संदीप के परिवार में मां नीमा देवी और छोटा भाई हर्षित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें