फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर किया हमला, लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के हरिहरनगर में 30 दिसंबर को सराफा हरदयाल सिंह पर जानलेवा हमला हुआ और लूटपाट की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि फुटेज के साथ पीड़ित ने चौकी प्रभारी को तहरीर दी, लेकिन चौकी प्रभारी और इंस्पेक्टर तहरीर एक-दूसरे के पास कहते हुए उसे टरकाते रहे।
करीब पांच दिन बाद सोमवार को मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद तत्काल एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
हरदयाल सिंह की घर पर ही प्रखर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हरदयाल के मुताबिक, 30 दिसंबर की रात डेंटल क्लीनिक से लौटकर घर के पास रुके ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। हरदयाल का आरोप है कि मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मुंशी पुलिया शिवमंगल सिंह ने लूट की जगह चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने का दबाव बनाया, जबकि छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई थी।
विज्ञापन

उधर, एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक, तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है।
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की पुष्टि
सीसीटीवी फुटेज में हरदयाल पर हमला करते हुए कुछ युवक दिख रहे हैं। वह दुकान के बाहर खड़े थे। इस बीच बाइक सवार युवक पहुंचे और अचानक हमला कर जमकर पिटाई की। इसके बाद वहां लोगों को जुटता देख आरोपी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बाइक सवारों ने युवक का मोबाइल छीना
बाजारखाला के मिल एरिया चौकी के पास सोमवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने पारा के नई कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक इंद्रजीत का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। रितेश के मुताबिक, छोटा भाई इंद्रजीत हैदरगंज स्थित एक दुकान पर काम करता है। सोमवार शाम इंद्रजीत फोन पर बात कर रहा था। मिल एरिया चौकी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने बुजुर्ग की चेन लूटी
आशियाना के रुचिखंड-दो में रहने वाली बुजुर्ग महिला कमला त्रिपाठी से पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले में पहनी चेन लूट ली। इस दौरान महिला के गले पर खरोंच आ गई। आशियाना थाना प्रभारी दीपक पांडेय के मुताबिक, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें बाइक सवार दो बदमाश दिखे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें