फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दर्जी की मौत हो गई। रविवार को वह बेटी की दवा लेकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्नाव के लऊवा गांव के श्यामू (33) रविवार शाम करीब चार बजे मोहनलालगंज कस्बे से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। धनवारा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने भागती कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल श्यामू को सीएचसी पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार की रात करीब दो बजे श्यामू ने दम तोड़ दिया। श्यामू के परिवार में पत्नी शिवानी और दो बेटियां वैभवी व जाह्नवी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार बरामद कर ली है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें