फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Fri, 06 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। कटरा थाना क्षेत्र ग्राम महदेईया निवासी विशाल शुक्ला (35) बृहस्पतिवार को बाइक से इकौना की तरफ जा रहा था। एयरपोर्ट के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने पटना खरगौरा निवासी सुनील कुमार पासवान उर्फ तपसी को बृहस्पतिवार घर से गिरफ्तार कर लिया। सुनील कुमार दहेज हत्या के एक मामले में वांछित था। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

जनता दर्शन में सीओ ने सुनीं समस्याएं
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें सीओ नगर संतोष कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान आठ पीड़ितों ने अपनी समस्या दर्ज कराई। इसमें भूमि विवाद से जुड़ा एक, पारिवारिक विवाद के दो व अन्य विवाद से जुड़े पांच मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें