श्रावस्ती। बालश्रम, भिक्षावृत्ति व बाल विवाह एक अपराध है। यदि कहीं ऐसा हो रहा है तो उसे रोकने के लिए पुलिस को सूचना देकर उसका सहयोग करें। ताकि बाल श्रम, भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी कुप्रथा को प्रभावी स्तर पर रोका जा सके। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए एसआई महिमा सिंह ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पटना व वीरगंज बाजार में कहीं। प्रधान आरक्षी डिंपल पांडेय ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया।
महिला आरक्षी मीरा ने चक्र भंडार में महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं से संबंधित साइबर अपराध, ऑपरेशन गरुण, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ती, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन ईगल के बारे में भी जागरूक किया।