फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिज्जा डिलीवरी करने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Wed, 30 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिज्जा डिलीवरी करने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर वीआईपी रोड पर सोमवार रात बाइक सवार पिज्जा डिलीवरी बॉय न्यू सरदारी खेड़ा निवासी छात्र अर्जित कुमार (20) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के वक्त अर्जित हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन

अर्जित के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि भतीजा प्राइवेट कॉलेज से डी-फार्मा कर रहा था। परिवार का खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम काम भी करता था। सोमवार रात अर्जित डिलीवरी देने बाइक से जा रहा था। वीआईपी रोड पर वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को खबर दी। अर्जित के सिर व पैर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पता लगा रही है।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
अर्जित परिवार में इकलौते थे। हादसे की खबर सुनकर पिता महेंद्र, मां रितु गश खाकर गिर पड़े। बहन को भी रो-रो कर बुरा हाल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार शाम घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं लगाए थे हेलमेट
मोहनलालगंज। भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार कोड़रा रायपुर निवासी सचिन रावत (20) की मौत हो गई। वह मजदूरी करते थे। उनके चाचा सुनील कुमार के मुताबिक सचिन सोमवार रात बाइक से दवा लेने गए थे। कोडरा रायपुर भदेसुवा रोड पर हादसे का शिकार हो गए। सचिन ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर पर चोट लगने से उनकी सांसें थम गईं। परिवार में कृपा शंकर, मां सोनी, एक छोटा भाई एवं बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें