फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिनदहाड़े दो महिलाओं से लूट

Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो महिलाओं से लूट
विज्ञापन
राजधानी में अलग-अलग इलाकों में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ही घटनाएं दिनदहाड़े हुईं, जिनमें एक महिला के हाथ से पर्स छीन लिया गया जबकि दूसरी महिला के कान से सोने का टॉप्स लूट लिया गया। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12:30 बजे के करीब गोमतीनगर के विवेकखंड इलाके में रीता मखीजा घर से बाजार जाने के लिए कैब में बैठ रही थीं। उसी समय पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में 20 हजार नकद और एक क्रेडिट कार्ड रखा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से लुटेरों की तस्वीरें मिली हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश जारी है। पीड़िता के बेटे पुनीत ने केस दर्ज कराया है।

दूसरी घटना रविवार सुबह गोसाईंगंज के कबीरपुर गांव की है। यहां पीजीआई इलाके के तेलीबाग खरिका निवासी गुड़िया अपने बेटे आदित्य कुमार के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। जैसे ही वे सुल्तानपुर रोड पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश गुड़िया के बाएं कान से सोने का टॉप्स छीनकर भाग निकले। छीना-झपटी के दौरान उनके कान में चोट भी आ गई। आदित्य ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। सोमवार को गोसाईंगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा पर सवाल, बदमाश बेखौफ
इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों वारदातों में बदमाश आसानी से भाग निकले और अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें