फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाइक मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाइक मैकेनिक मनीष सोनी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर के सिधौली निवासी मनीष सोनी मड़ियांव के फैजुल्लागंज में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। मृतक के पिता महेश ने बताया कि मनीष घर के पास ही एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। मंगलवार करीब दो बजे मनीष अपने साथी रजनीश के साथ बंधा रोड स्थित एक सहजन के पेड़ पर पत्तियां तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह झुलसकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त रजनीश की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में पिता महेश, मां मीरा और एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें