फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दोस्त घायल

Sun, 15 Dec 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में ट्रक से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के राजगढ़ निवासी स्पर्श चौधरी (21) जानकीपुरम सहारा स्टेट के पास किराये पर रहते थे। वह लखनऊ यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस से बीबीए फाइनल ईयर के छात्र थे। उनके पिता संजय कुमार के मुताबिक शुक्रवार शाम को बेटा बाइक से दोस्त विशाल के साथ बाइक से किताबें लेने बाजार गया था। बाइक हेलमेट पहनकर स्पर्श चला रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन

गुडंबा स्थित जगरानी अस्पताल के पास बाइक के आगे चल रहे ट्रक को चालक पीछे करने लगा। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में स्पर्श और विशाल घायल हो गए और चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। स्पर्श के पास से मिले मोबाइल से परिजन को घटना की जानकारी दी। पिता संजय जब अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत होने की सूचना मिली। परिवार में मां नीलम व बड़ा भाई वरुण हैं, जो गोला में बिजली विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें