फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 12 बजे नौटंकी देखने जा रहे बाइक सवार तीन युवक बिजली के पोल से जा टकराए। इससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रायबरेली के पूरे मियां गफूर मजरे काजीपुर तेलियानी गांव निवासी अजय (26) पुत्र राजाराम, आकाश (19) गुरु और धर्मेंद्र (22) रात में एक ही बाइक पर सवार होकर नौटंकी देखने के लिए जायस अमेठी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

जायस कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अजय और आकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं, धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त थे। ये सभी गांव में रहकर मजदूरी करते थे। दो युवकों की मौत से गांव का माहौल गमगीन है। जायस कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि बाइक कौन चला रहा था, और उसने हेलमेट पहना था या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें