फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

बभनान (गोंडा)/बस्ती। बभनान-मसकनवा मार्ग पर करमा गांव के पास सोमवार की रात बरात जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों युवकों की जान चली गई। एक युवक दूल्हे का छोटा भाई है।
बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के निदुरी गांव के रहने वाले बुधराम गिरी के बेटे दिनेश गिरी की बरात सोमवार रात मसकनवा आई थी। दिनेश का छोटा भाई रमेश गिरी (21) आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज के कुदियारी गांव के रहने वाले इंद्रदेव यादव (22) व सिकंदर यादव (23) एक ही बाइक पर सवार होकर मसकनवा बरात जा रहे थे।
विज्ञापन

तीनों बभनान-मसकनवा मार्ग पर करमा गांव के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में रमेश गिरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि इंद्रदेव यादव व सिकंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएससी छपिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया आरके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इंद्रदेव व सिकंदर संग मुंबई में नौकरी करता था रमेश
बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के निदुरी गांव का रहने वाला रमेश आजमगढ़ के रहने वाले इंद्रदेव व सिकंदर के साथ मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। तीनों में पिछले तीन साल से गहरी दोस्ती थी। इसलिए दोनों आजमगढ़ से रमेश के भाई की शादी में शिरकत करने आए थे। रमेश व उसके दोस्तों के मौत की सूचना दिनेश की शादी में पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें