डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
लखनऊ। रहीमाबाद के कटौली गांव में मंगलवार तड़के निर्माणाधीन पुल के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने में बाइक सवार उन्नाव के जवन करौंदी गांव पप्पू रावत (35) डिवाइडर से टकरा गए। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
मृतक के भाई अर्जुन के मुताबिक पप्पू तालकटोरा के राजाजीपुरम में होटल में नौकरी करते थे। हादसे के वक्त पप्पू ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे। उनके मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी। परिवार में पत्नी सरस्वती व दो बच्चे हैं।
बस की टक्कर से कार पलटी, दंपती व बेटी चोटिल
लखनऊ। आलमबाग थाने के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सवारियों से भरी रोडवेज बस कार से टकरा गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लड़ी और पलट गई। कार चला रहे सरोजनीनगर के सैनिक एन्क्लेव निवासी उमेश चौबे, पत्नी सुमन और बेटी ज्योति चोटिल हो गईं। बस में सवार यात्री भी घबरा गए। राहगीरों ने किसी तरह कार सीधी की और तीनों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि तीनों को कम चोटें आईं। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज खंगाली जा रही हैं। हादसे के वक्त उमेश स्टेशन से पत्नी और बेटी को लेकर घर लौट रहे थे।