लखनऊ। दुबग्गा में जॉगर्स पार्क के पास शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता का मोबाइल फोन लूट लिया और भाग गए। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
आम्रपाली योजना निवासी अधिवक्ता चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे टहलने निकले थे। घर लाैटते समय जॉगर्स पार्क के पास वह मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उनका फोन छीनकर भाग निकले। उन्होंने रविवार को दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाने की बात कहकर कार्रवाई टाल दी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।