फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छिपकर बचाई जान

Tue, 17 Nov 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क पर गोली का निशान।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-1 स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के पास सोमवार शाम चाय की दुकान पर बैठे बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र सिंह पर एसयूवी सवार चार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उपेंद्र ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

उपेंद्र के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे वह दोस्त अमित सिंह के साथ मान सिंह यादव की दुकान पर चाय पी रहे थे। भुगतान के दौरान एसयूवी से चार लोग पहुंचे और किसी विवाद पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पिस्ताैल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पिस्ताैल गिरने पर आरोपियों ने दूसरी निकाल ली। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सड़क पर मिले गोलियों के निशान
घटनास्थल पर सड़क पर गोलियों के निशान मिले हैं। वहां आए उपेंद्र के साथी प्रशांत सिंह के मुताबिक बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की है। उपेंद्र किसी को भी नहीं पहचानते हैं। सभी ने अचानक से हमला किया। घटना से उपेंद्र काफी घबराए हुए हैं। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज और माैके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें