फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: अखिलेश से मिले बिहार के सीएम नीतीश, बोले- सभी के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे

Mon, 24 Apr 2023 08:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सोमवार को लखनऊ में मुलाकात की। नीतीश कुमार विपक्षी एकता को धार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। तीनों नेताओं ने मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बातचीत बड़ी सकारात्मक रही। इस समय देश में जो हालात हैं। लोकतंत्र खतरे हैं। देश के लिए कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार हो रहा है। सभी दलों से बातचीत जारी है। सब एकजुट होकर 2024 के चुनाव में भाजपा से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। नीतीश ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री (विपक्ष का चेहरा) नहीं बनना है। हम सब मिलकर काम करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम विभिन्न दलों को एकजुट करने के अभियान में लगे हुए हैं आज समाजवादी पार्टी से बात हुई है दूसरे दलों से भी बातचीत चल रही है सभी को साथ लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। कहा कि हम किसी पद के दावेदार नहीं हैं
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के बारे में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि अभी तो अखिलेश से मुलाकात हो रही है।

ये भी पढ़ें - शिवपाल का भाजपा पर पलटवार, कहा- बीजेपी अब किसी का भी चरित्र हनन करने वाली पाठशाला बन गई है

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने अर्चना यादव के भाजपा में जाने पर की तल्ख टिप्पणी
विज्ञापन

 
सभी दलों का भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ना देश हित में है
नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग इतिहास बदलना चाहते हैं। सभी दलों का साथ मिलकर चुनाव लड़ना देशहित में है। सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। हम इसी कोशिश में लगे हुए हैं। सभी दलों से बात हो रही है।

यूपी-बिहार में ज्यादा सीटें जीतेंगे
यूपी-बिहार में गठबंधन में लड़ने को लेकर नीतीश ने कहा कि हम लोग मिलकर लड़ेंगे तो बहुत अच्छा परिणाम देंगे। दोनों राज्यों की ज्यादातर सीटों पर हम जीतेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें