फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में बेटे ने खोला राज, बोला- इस वजह से हुई पिता की हत्या

Sun, 26 May 2019 03:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र का बेटा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
अमेठी से नवनियुक्त सांसद स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपा नेता व बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को बदमाशों ने शनिवार रात गोलियों से भून डाला। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा कि मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सांसद बनने के बाद विजय यात्रा निकाली गई। मुझे लगता है कि कुछ कांग्रेस समर्थकों को यह पसंद नहीं आया। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात के बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया। सुरेंद्र जैसे ही बाहर आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। 
विज्ञापन


घायल अवस्था में ग्रामीण उन्हें पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। इलाके में सुरेंद्र का काफी प्रभाव था जिसका लाभ स्मृति ईरानी को मिला। करीबी बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में स्मृति की जीत के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था जिसे कुछ लोग पसंद नहीं करते थे। वह स्मृति ईरानी के करीबी थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ के केजीएमयू में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें