बीते दिनों कानपुर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। उसने इस काम में कई बड़े लोगों के शामिल होने की बात कही है।
कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी सपा नेता दीपक गुप्ता ने मंगलवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
मंगलवार को कस्टडी रिमांड पर आए दीपक ने शहर में चल रहे और भी कई सेक्स रैकेट के बारे में बताया। अड्डे, संचालकों के नाम और पते भी बताए हैं। इस धंधे से जुड़े कई सफेदपोश लोगों की भी जानकारी दी। शाम को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।