फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: अब यूपीआई से करें रेलवे की जनरल टिकट का भुगतान, यूपी के इन स्टेशनों पर सुविधा शुरू

Sat, 30 Mar 2024 07:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

रेलवे के जनरल टिकटों का भुगतान अब यूपीआई से हो सकेगा। प्रदेश के कुछ खास स्टेशनों में इसकी व्यवस्था शुरू होने जा रही है। काउंटर पर क्यूआर कोड उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन
अब क्यूआर कोड से हो सकेगा भुगतान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के भुगतान के लिए यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। यात्री ट्रेन के अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। शुक्रवार से यह सुविधा चारबाग, अयोध्या धाम, बनारस और प्रयागराज स्टेशन के टिकट काउंटरों पर शुरू की गई। वहां काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि यह सुविधा मंडल के कुल 19 स्टेशनों पर शुरू की जाएगी। वर्तमान में मंडल के चार स्टेशनों पर यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। शेष 15 स्टेशनों पर जल्द इसे शुरू किया जाएगा। इसमें अकबरपुर, अमेठी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, भदोही, जंघई, जौनपुर, जौनपुर सिटी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, निहालगढ़, उन्नाव, प्रयागराज संगम, रायबरेली, शाहगंज और सुल्तानपुर स्टेशन शामिल हैं।

ऐसे कर सकेंगे टिकट का भुगतान
जनरल टिकट खरीदने के लिए पैसेंजरों को टिकट काउंटर पर रखे स्क्रीन पर अपना टिकट विवरण, किराया भुगतान राशि के साथ ही क्यूआर कोड नजर आएगा। जिसे जीपे, फोन पे आदि एप से स्कैन कर भुगतान किया जा सकेगा। इससे अब काउंटरों पर नकद को लेकर होने वाली कहासुनी के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। यात्रियों का समय बचेगा, लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें