फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जनवरी को लखनऊ में महारैली करेंगे पीएम मोदी

Tue, 13 Dec 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
भाजपा दो जनवरी को परिवर्तन महारैली के जरिये राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। राजधानी में भाजपा की परिवर्तन महारैली पहले 24 दिसंबर को प्रस्तावित थी।
विज्ञापन


उस दिन भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं का लखनऊ में समापन होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर होने वाली इस रैली को स्थगित कर दिया गया था। इसकी तारीख अब 2 जनवरी तय की गई है। रैली स्थल रमाबाई अंबेडकर मैदान रहेगा।

लखनऊ के इस सबसे बड़े मैदान में भाजपा चुनाव से पहले भारी भीड़ जुटाकर चुनावी माहौल बनाएगी। दरअसल, इस मैदान को भरने का दावा केवल बसपा करती रही है। अब भाजपा की योजना बसपा की रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ने की है। महापरिवर्तन रैली में प्रदेश भर के कार्यकर्ता आएंगे। इसके लिए बूथ को इकाई मानकर भीड़ जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाया हेलीकॉप्‍टर

बहराइच में 11 दिसंबर को रैली के दौरान खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका था। इसलिए दो जनवरी की रैली के जरिए अवध में भी भाजपा का बड़ा शो हो जाएगा। इससे पहले मोदी 19 दिसंबर को कानपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।

परिवर्तन यात्रा के समापन पर निकलेगा रोड शो
24 दिसंबर को भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं के समापन पर अब लखनऊ में रैली के बजाय रोड शो किया जाएगा। भाजपा नेता रोड शो के रूट को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

आचार संहिता के साये में हो सकती है रैली
भाजपा नेता यह मानकर चल रहे हैं कि दो जनवरी की रैली से पहले निर्वाचन आयोग प्रदेश में चुनाव की घोषणा कर सकता है। यदि चुनाव आचार संहिता नहीं लगी तो प्रधानमंत्री इस रैली में कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें