शासन ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 14 आईएएस व 13 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। फैजाबाद व देवीपाटन मंडल के आयुक्त तथा अमेठी सहित आजमगढ़, मऊ, बलिया व शाहजहांपुर जिले में नए डीएम की तैनाती की गई है।
शासन ने अयोध्या के मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को हटाकर देवीपाटन मंडल गोंडा के आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रवाल को पिछले दिनों सचिव से प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति दी गई थी। माना जा रहा था कि उनका तबादला होगा तो शासन में किसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी या किसी बड़े मंडल का आयुक्त बनाया जाएगा। मगर, अयोध्या में भूमि खरीद विवाद सामने आने के बाद उन्हें वहां से हटाकर सचिव स्तर के मंडल की जिम्मेदारी ही दी गई। देवीपाटन मंडल के आयुक्त का पद सचिव स्तर का है। यूपीएसआरटीसी के एमडी नवदीप रिणवा को अयोध्या को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। देवीपाटन के मंडलायुक्त को वेटिंग में डाल दिया गया है। राकेश कुमार मिश्रा को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके आलवा एक जनवरी को विशेष सचिव से सचिव व आयुक्त वेतनमान में पदोन्नत होने के बावजूद लखनऊ, वाराणसी व अलीगढ़ के डीएम को नहीं हटाया गया है। सरकार ने चुनाव इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कराने का मन बना लिया है। पहले भी ऐसा हो चुका है।
ये आईएएस अधिकारी इधर से उधर
एमपी अग्रवाल, मंडलायुक्त अयोध्या से देवीपाटन, गोंडा
नवदीप रिणवा, एमडी यूपीएसआरटीसी से मंडलायुक्त अयोध्या
एसवीएस रंगाराव, मंडलायुक्त देवीपाटन से प्रतीक्षारत
अरुण कुमार, डीएम अमेठी से डीएम मऊ
राकेश कुमार मिश्र, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद से डीएम अमेठी
अमृत त्रिपाठी, स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव से डीएम आजमगढ़
इंद्र विक्रम सिंह, डीएम शाहजहांपुर से डीएम बलिया
उमेश प्रताप सिंह, निदेशक भूमि अध्याप्ति राजस्व परिषद से डीएम शाहजहांपुर
अमित सिंह बंसल, डीएम मऊ से विशेष सचिव नगर विकास एवं एमडी स्वच्छ भारत मिशन-2
राजेश कुमार, डीएम आजमगढ़ से स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव
अदिति सिंह, डीएम बलिया से अपर आयुक्त वाणिज्यकर नोएडा
प्रेरणा सिंह, प्रतीक्षारत से सीडीओ हापुड़
लक्ष्मी एन. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आगरा से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर
हरिप्रताप शाही, परियोजना प्रशासक शारदा सहायक समादेश से विशेष सचिव नियुक्ति-कार्मिक
पीसीएस अधिकारी इधर से उधर
प्रीती जायसवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर से अपर आयुक्त बरेली
अरविंद सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व चित्रकूट से एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर
कुंवर बहादुर सिंह डीएम वित्त एवं राजस्व पीलीभीत से एडीएम वित्त एवं राजस्व चित्रकूट
राम सिंह गौतम, अपर आयुक्त उद्योग निदेशालय कानपुर से एडीएम वित्त एवं राजस्व पीलीभीत
उदय सिंह, सीडीओ हापुड़ से रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ
मदन सिंह गर्ब्याल, रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ से संयुक्त सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक
डिप्टी कलेक्टर इधर से उधर
अनुज नेहरा, बागपत से आगरा
आशुतोष राय, मऊ से माघ मेला
कर्मवीर केशव, महराजगंज से माघमेला
निधि धौंधवाल, रामपुर से आगरा
मयंक गोस्वामी, हापुड़ से रामपुर
सृष्टि, बागपत से आगरा
प्रियंका, आगरा से अयोध्या