फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी बोले- 2027 में रिकॉर्ड बनेगा, पूर्वांचल के बदमाश का एनकाउंटर; गोरखपुर में अखिलेश की दहाड़

Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। हैट्रिक ही नहीं लगेगी, यह रिकॉर्ड भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के दम पर पार्टी जनता के बीच जाएगी और जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। 

एक निजी चैनल के "राइजिंग भारत समिट" में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पूरी दमदारी के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

Dhirendra Shastri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी

प्रतापगढ़ के कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में कथा समापन के बाद देर रात कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी। वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है। पढ़ें पूरी खबर

Akhilesh Yadav - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर में अखिलेश यादव का रोड शो

सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में रोड शो करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव सभा स्थल देवकही पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव एयरपोर्ट से पीडीए रथ में सवार होकर लोगों का रास्ते भर अभिवादन कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे। जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा- हम चौरी चौरा के उस समय के संघर्ष को भी याद कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शहीद हुए थे। उस आंदोलन के जरिए देश में संदेश गया। दुनिया के आंदोलनों में चौरी चौरा का नाम दर्ज हो गया। ऐसी धरती पर आने पर हमें गर्व है। हम अपने शहीदों पर गर्व करते हैं, जिनकी वजह से हमें आजादी और आजाद देश मिला है। पढ़ें पूरी खबर

वाहिद अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर, सऊदी से लौटा, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल

अंबेडकरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी करीब 10 साल पहले सऊदी अरब से गांव लौटा था। वाहिद अंसारी कब अपराध की दुनिया में दाखिल हो गया, इसकी कहानी अब उसके गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय है।  

विदेश से लौटने के बाद शुरू हुआ वाहिद का सफर धीरे-धीरे आपराधिक गतिविधियों से जुड़ता चला गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 35 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहिद पूर्वांचल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने के साथ सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह से भी जुड़ा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम खां की रिहाई से सियासत में नए समीकरणों की आहट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। यह महज एक नेता की जेल से बाहर आने की घटना नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के राजनीतिक भविष्य, रामपुर की सियासत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं के बीच नए समीकरण बनने का मौका भी है। आजम की सक्रियता से जहां सपा को एक मजबूत और प्रभावशाली आवाज मिल सकती है, वहीं पार्टी के भीतर अब तक उभरे नए नेतृत्व और स्थानीय सियासतदानों के सामने भी अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें