फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर

Sun, 26 Oct 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दो चरणों की काउंसलिंग में 54 फीसदी अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पांच फीसदी अभ्यर्थियों के मामले विचाराधीन हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पात्र अभ्यर्थियों का ब्यौरा सौंप दिया है।

इससे इन अभ्यर्थियों का शिक्षक बनना लगभग तय हो गया है। तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए संशोधन प्रक्रिया अब 28 अक्तूबर तक चलेगी, इसके चलते मेरिट 1 या 2 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद ज्यादातर जिलों की आधी से अधिक सीटें भर गई हैं।

एससीईआरटी को जिलों से मिले ब्यौरे के आधार पर 54 फीसदी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने के लिए पात्र पाया गया है और पांच फीसदी अभ्यर्थी पर विचार चल रहा है।

इन मामलों पर एससीईआरटी स्तर पर जल्द निर्णय कर लिया जाएगा। तीसरे चरण की काउंसलिंग 3 से 12 नवंबर तक होनी है।

एससीईआरटी ने 15 से 21 अक्तूबर तक डायट प्राचार्य और बीएसए के लिए आवेदनों के आधार पर की गई डाटा फीडिंग की त्रुटियों को ऑनलाइन संशोधन की समय-सीमा रखी थी, लेकिन दिवाली की छुट्टी के चलते समय-सीमा 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें