रेलवे इलेक्ट्रिसिटी लाइन का तार टूटने से रविवार दोपहर कई ट्रेनें रूरा-कानपुर ट्रैक पर फंस गईं। दोपहर 1 बजे तक ये ट्रैक क्लीयर नहीं हो सका।
शताब्दी ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का समय 12:30 है। ये गाड़ी 12:30 बजे रूरा स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हो सकी, लेकिन थोड़ी दूरी पर इसे फिर से रोक दिया गया।
ट्रेन में फंसे यात्री बेहाल हैं। अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे एक पैसेंजर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन में अनाउंसमेंट हुआ कि रेलवे इलेक्ट्रिसिटी का तार टूटने से ये दिक्कत आई है।
उन्होंने बताया कि उनका एक साल का बच्चा भूख से बेहाल है। उनके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
वहीं रविवार दोपहर को एल्गिन ब्रिज पर रेलवे का एचटी तार टूट जाने से लखनऊ-गोंडा रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है।
शॉर्ट सर्किट के बाद विस्फोट हो गया जिससे कई ट्रेनों को रोकना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक सभी अप/डाउन ट्रेने रोक दी गई हैं और मरम्मत का काम जारी है।