फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली ही नौकरी में बड़ी उड़ान, बनाएंगे एआई आधारित स्मार्टफोन

Sun, 24 Aug 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्लेसमेंट सेल कार्यालय में नोएडा की
विज्ञापन
लखनऊ। देश की बहुचर्चित कंपनी सैमसंग इलेक्ट्राॅनिक्स में 22 युवाओं को पहली नौकरी मिली है। युवा कंपनी के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़कर एआई आधारित स्मार्टफोन के साथ ही अन्य आधुनिक उपकरण बनाना सीखेंगे। कंपनी इन्हें 17150 हजार रुपये प्रति महीने के मानदेय के साथ नाइट ड्यूटी पर प्रति घंटे के हिसाब से 150 रुपये अतिरिक्त वेतन भी देगी। इसके साथ ही कंपनी की ओर से कैंटीन और रहना-खाना की व्यवस्था निशुल्क होगी।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्लेसमेंट सेल कार्यालय में नोएडा की सैमसंग कंपनी की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन हुआ। इनमें लखनऊ, उन्नाव, अमेठी, सीतापुर के साथ ही अन्य जिलों से कुल 29 युवाओं ने पंजीकरण कराया। 22 युवाओं को मौके पर ही जॉब लेटर दिया गया। जिन युवाओं का चयन हुआ है उन्हें 26 अगस्त को नोएडा सैमसंग कंपनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
अमेठी से पहुंचे कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि देश की टॉप कंपनी से जुड़कर कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर के बाद आईटीआई से व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया है। किसी कैंपस ड्राइव में पहली बार शामिल हुआ और नौकरी का सपना पूरा हुआ। उन्नाव के पीयूष सिंह ने बताया कि सुबह कंपनी की ओर से साक्षात्कार लिया गया। देर शाम तक नौकरी के बारे में जानकारी दी गई।

अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्लेसमेंट सेल कार्यालय में नोएडा की

अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्लेसमेंट सेल कार्यालय में नोएडा की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें