राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक
लक्ष्य और बड़े सपनों की जरूरत है।
हो सकता है कि सारे सपने सच न हों पर
इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा जरूर मिलेगी। राज्यपाल सोमवार को राजभवन में
मणिपुर से आए छात्र दल को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्रीय एकीकरण सद्भावना
यात्रा के तहत मणिपुर के चुराचंदपुर के किनशिप हाईस्कूल के 25 सदस्यीय
छात्र दल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल, बीएल जोशी से मुलाकात की।
असम
राइफल्स की ओर से आयोजित इस सद्भावना यात्रा दल का नेतृत्व मेजर कुनाल एम
गोसावी कर रहे थे।
राज्यपाल ने छात्र दल से कहा कि उन्हें इस बात का गर्व
होना चाहिए कि वे भारत जैसे विशाल देश के नागरिक हैं और पूरे देश का
संविधान एक है।
छात्राएं हर क्षेत्र में
आगे आ रही हैं। विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह की बात करें तो वहां के
ज्यादातर पदक एवं पुरस्कार लड़कियां प्राप्त कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि
लड़कों को भी लगन और मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। छात्र दल ने राजभवन भी
देखा।