फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा पर जारी हुआ बड़ा निर्देश

Mon, 26 Jan 2015 01:01 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में अब केंद्रों को मनमाने तरीके से डिबार नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए कारण स्पष्ट करना होगा ताकि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विभाग की किरकिरी न हो।
विज्ञापन


यही नहीं, परीक्षा के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने वाले अधिकारी को वहां अपने हस्ताक्षर करने होंगे जिससे गड़बड़ी की शिकायत पर केंद्र वाले यह न कह सकें कि उनके यहां कोई जांच करने नहीं आया था।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने इस बारे में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेज दिया है।

यूपी बोर्ड की 19 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिलों से संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची मांग ली गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, परीक्षा के दौरान निरीक्षण के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि संबंधित अधिकारी वहां हस्ताक्षर करे।
विज्ञापन

केंद्र की गड़बड़ियों का करना होगा उल्लेख

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार, ऐसा न होने से विद्यालय प्रबंधक को अनावश्यक रूप से आरोप-प्रत्यारोप लगाने का मौका मिलता है।

इसी तरह केंद्र को डिबार सूची में डालने की आख्या व संस्तुति भेजते समय सामूहिक नकल या अन्य अनियमितताएं पाए जाने का आधार अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ पुष्ट होना चाहिए। साथ ही केंद्र पर सामूहिक नकल को पुष्ट करने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन कराकर भेजी जाएं।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पाई गई सामूहिक नकल एवं अन्य गड़बड़ियों का उल्लेख जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से किया जाए। पुन: परीक्षा कराने तथा विद्यालय को डिबार सूची में डालने की संस्तुति भेजते समय निरीक्षण अधिकारी की मूल रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजी जाए।

किसी परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के समय कोई अनियमितता व सामूहिक नकल कराने की जानकारी होने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों को कार्य से हटाने की भी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के तुरंत बाद सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को अनिवार्य रूप से आख्या भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें