फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में भारी फेरबदल, बड़े पदों पर किए गए बदलाव

Sun, 18 Sep 2016 01:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में जारी गृहकलह को खत्म करने की कोशिश में पार्टी में बड़े बदलाव किए गए हैं। शिवपाल यादव ने अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पहली गाज महामंत्री अरविंद सिंह गोप और प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी पर गिरी है। उन्हें पदों से हटा दिया गया है। प्रदेश महासचिव का दायित्व ओमप्रकाश सिंह को सौंपा गया है। वह पहले भी प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही 13 विभाग मिले। मुख्यमंत्री अखिलेश ने पीडब्‍ल्यूडी विभाग अपने पास ही रख लिया।

राज्यपाल राम नाईक ने सीएम अखिलेश की सिफारिश पर शिवपाल को सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, राजस्व, अभाव, सहायता व पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, सहकारिता,चिकित्सा शिक्षा, आयुष व लघु सिंचाई विभाग आवंटित कर दिए। परती भूमि,जल संसाधन एवं समाज कल्याण विभाग उनके पास पहले ही थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें