फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सूचना: गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, ये है डायवर्जन और पार्किंग प्लान

Thu, 23 Jan 2025 09:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को की जा रही है। ऐसे में हजरतगंज व उसके आसपास के इलाकों में यातायात में बड़ा बदलाव रहेगा। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को होगी। इसके चलते हजरतगंज व उसके आसपास के इलाकों में यातायात में बड़ा बदलाव रहेगा। जो डायवर्जन 21 जनवरी को किया गया था, वही व्यवस्था सुबह 6 से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। उधर, परेड की तैयारियां परखने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब समेत अन्य अफसर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन पहुंचे।

चारबाग रेलवे स्टेडियम के सामने व गंज चौराहे तक की व्यवस्था

विज्ञापन

सुबह 6 बजे चारबाग स्टेशन के सामने (बालविद्या मंदिर ) के आस-पास का क्षेत्र यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस स्थान पर परेड की टुकड़ियां खड़ी होंगी।

1. आलमबाग, मवैया की ओर से चारबाग जाने वाला यातायात लाटूश रोड गुप्ता तिराहे से रविन्द्रालय (बालविद्या मंदिर) केकेसी की ओर नहीं जा सकेगा। यह चारबाग लाटूश रोड (गुप्ता तिराहे) से बाएं बांसमंडी चौराहा कैसरबाग या रविन्द्रालय से दाहिने यू-टर्न कर मवैया, आलमबाग होते हुए जाएगा।

2. डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज ढाल से, बांसमंडी चौराहे से गुरु गोबिंद सिंह चौराहा (राणा प्रताप) की ओर वाहन नहीं जाएंगे। कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।

3. मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नहीं जाएगा। बांसमंडी, रविन्द्रालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न कर नत्था, मवैया होकर जा सकेगा।

4. केकेसी तिराहे से चारबाग व राणा प्रताप चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा, आलमबाग या सदर कैंट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओवरब्रिज, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।

5. सदर व कुंवर जगदीश चौराहा, लोको चौराहे से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाला यातायात लोको चौराहे से आगे नहीं जाएगा। यह लोको वर्कशाप फतेहअली चौराहा आलमबाग या सदर कैंट होकर जाएगा।

6. राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर वाहन नहीं जाएंगे। बांसमंडी चौराहा होकर जा सकेंगे।

7. हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं जाएगा। यह बांसमंडी या अशोक लाट कैसरबाग चौराहा होकर जा सकेगा।

8. उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर व हुसैनगंज चौराहा की ओर आने-जाने वाला यातायात लाल बहादुर शास्त्री तिराहे से सिसेंडी की ओर नहीं जाएगा। यह लालबत्ती चौराहा या उदयगंज तिराहे से सदर ओवरव्रिज होकर जा सकेगा। कार पास वाले वाहनों को ही विधान भवन के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय में जाने की अनुमति होगी।

9. सदर ओवरब्रिज से हुसैनगंज होते हुए यातायात कैसरबाग की ओर नहीं जाएगा। यह कैंट, अब्दुल हमीद, एसएन पेट्रोल पंप, कटाईपुल, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते जाएगा।

10. बंदरियाबाग चौराहे से गंज की ओर जाने वाला यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा से सदर कैंट होकर जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहन बंदरियाबाग से डीएसओ चौराहा होते हुए सिसेंडी तिराहे की ओर से विधान सभा गेट नं-7 से अंदर जा सकेंगे।

11. कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हुसैनगंज चौराहा या बापू भवन (रॉयल होटल) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह बांसमंडी, नत्था तिराहा, आलमबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर तिराहे से दाहिने, सुशीला स्मृतिका, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।

विज्ञापन

हुसैनगंज चौराहे के आस-पास की यातायात व्यवस्था

1. हुसैनगंज चौराहे से सिंचाई भवन, सदर की ओर से हुसैनगंज चौराहे की ओर यातायात नहीं चलेगा। उदयगंज तिराहे से सदर ओवरब्रिज या योजना भवन, लालबहादुर शास्त्री तिराहे से दाहिने, लालबत्ती चौराहा होकर आ-जा सकेंगे।

2. कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से हुसैनगंज (बर्लिग्टन) चौराहे की ओर ट्रैफिक नहीं चलेगा। अशोक लाट कैसरबाग चौराहे से बांसमंडी, चारबाग, नत्था तिराहा या परिवर्तन चौक होकर जा सकेंगे।

रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे के आस-पास की यातायात व्यवस्था

1. रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे से सिसेंडी व कंधारी बाजार (सुपर मार्केट), लालबाग चौराहे के बीच तय समय के बाद यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सिसेंडी की ओर व कंधारी बाजार/नूर मंजिल की तरफ से आने वाले यातायात को कुछ समय के लिए चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सूजा रोड या लालबाग होकर जा सकेगा।

विधान सभा के सामने की यातायात व्यवस्थाः

1. हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे तक विधानसभा मार्ग पर यातायात 25 जनवरी की दोपहर 2 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा।

2. नॉवेल्टी (लालबाग) चौराहे से कैपिटल तिराहे के बीच तय समय के बाद यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार पास वाले वाहन ही नॉवेल्टी चौराहे से जनपथ तक आ सकेंगे। वे अपने वाहनों यहां खड़े करेंगे।

गंज चौराहे के आसपास व मेफेयर तिराहे तक की व्यवस्था

1. हजरतगंज चौराहे से तय समय के बाद यातायात मेफेयर, सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। अशोक मार्ग होते हुए मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा से संकल्प वाटिका तिराहा, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

 

2. डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहे के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

3. महानगर, निशातगंज की ओर से आने वाला यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से हजरतगंज चौराहा विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा। यह संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं बैकुंठधाम, पीएनटी बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, जियामऊ, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, एसएन ओवरब्रिज कैंट होकर जा सकेगा।

 

4. गोमतीनगर, अपटेक चौराहे से आने वाला यातायात सिकंदरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका तिराहा, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।

 

5. गोल्फ क्लब चौराहे से यातायात पार्क रोड, हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह पार्क रोड चौराहे से दाहिने मुड़कर नरही होकर जाएगा। पार्क चौराहा से डीएसओ चौराहा व हजरतगंज की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

 

6. जनपथ के पीछे से कोई वाहन जनपथ मार्केट होकर हजरतगंज बाजार नहीं जा सकेगा।

 

7. डनलप तिराहा व बैंक ऑफ इंडिया तिराहा होकर वाहन अल्का तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से लीला सिनेमा तिराहा होकर नवल किशोर रोड की ओर से होकर जाएंगे।

 

8. लालबाग (नावेल्टी) चौराहा से यातायात को मेफेयर तिराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये यातायात कैंपर रोड होकर जा सकेगा। कैंपर रोड तिराहा से यातायात बाल्मीकि तिराहा की ओर नहीं जाएगा। कैंपर रोड तिराहे से हरिओम मंदिर, निशांत हॉस्पिटल, कैसरबाग अमेरिकन लाइब्रेरी, बारादरी, परिवर्तन चौक होकर जा सकेंगे।

 

9. नरही से मीराबाई तिराहे से होकर यातायात हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएगा। मीराबाई तिराहे से दाहिने सप्रू मार्ग तिराहा, सिकंदरबाग होकर जा सकेंगे।

परिवर्तन चौक चौराहा, स्टेडियम के आस-पास यातायात व्यवस्था

1. आईटी चौराहा/कैसरबाग, चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज की ओर नहीं जाएगा। यह सुभाष चौराहे से परिवर्तन चौक होकर कैसरबाग के अशोक लाट चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा या हनुमान सेतु से दाहिने सुशीला स्मृतिका संकल्प वाटिका, बैकुंठधाम तिराहा, पीएनटी, गांधी सेतु (1090) चौराहा या सिकंदरबाग होकर जाएगा।

 

2. प्रेस क्लब तिराहे से डीएम आवास, हिंदी संस्थान हजरतगंज की ओर यातायात नहीं जाएगा। परिवर्तन चौक, चाइना बाजार निशांत हॉस्पिटल होकर जाएंगे।

 

3. चिरैयाझील व मोतीमहल लॉन तिराहे से स्टेट बैंक मुख्य शाखा होकर केडी बाबू स्टेडियम, हिंदी संस्थान की ओर यातायात नहीं चलेगा। चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला बंधा, सकंल्प वाटिका से बाएं सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा या सहारागंज होकर जाएंगे।

 

4. संकल्प वाटिका तिराहे से महानगर/निशातगंज की ओर से आने वाली बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज चौराहे की ओर नही जा सकेंगी। ये संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं बैकुंठ धाम तिराहा, पीएनटी, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जाएंगी।

 

5. गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें गांधी सेतु (1090)/पीएनटी तिराहे से सिकंदरबाग, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी। ये गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती कैन्ट होकर या समतामूलक, आरआर बंधा, पेपर मिल तिराहा हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा होकर जाएंगी।

 

6. चारबाग से आने वाली बसें नत्था तिराहे से रविन्द्रालय, केकेसी राणा प्रताप, हुसैनगंज, कैसरबाग, विधान सभा, हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगी। ये मवैया, आलमबाग, कुंवर जगदीश, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी, सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु सुभाष चौराहा होकर जाएंगी।

 

7. कैसरबाग की ओर से आने वाली बसें रॉयल होटल, हुसैनगंज की ओर नहीं जाएंगी। ये बांसमंडी चौराहा, चारबाग, नत्था तिराहा, मवैया या क्लार्क अवध, हनुमान सेतु से दाहिने मुड़कर सुशीला स्मृतिका, संकल्प वाटिका, पीएनटी, गांधी सेतु (1090) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा होकर जाएंगी।
विज्ञापन

परेड के अतिथिगण के वाहनों की पार्किंग का इंतजाम

1. जिनकी वाहनों में विधानसभा सचिवालय/उत्तर प्रदेश सचिवालय के कार पास लगे हुए हैं, वे सचिवालय के गेट नं. 7 से प्रवेश कर सचिवालय की मल्टीलेबल पार्किग में वाहन खड़े करेंगे। पार्किंग के फुल होने पर गेट नंबर 5 व 6 के बीच अंदर ही वाहन खड़े किए जाएंगे।

2. विशेष कार पासधारक के वाहन लोक भवन गेट नंबर 8 से प्रवेश कर अंदर ही खड़े किए जाएंगे।

3. विशेष कार पास धारक के वाहन कैपिटल तिराहे पर स्थिति बैरियर के पीछे सड़क पर किनारे-किनारे पार्क होंगे।

4. प्रेस व मीडिया के वाहन त्रिलोकीनाथ रोड पर एक किनारे व जनपथ मार्केट पार्किग में खड़े होंगे।

6. ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक व अन्य विभागों के अफसरों के वाहन कैपिटल तिराहे से त्रिलोकी नाथ रोड नगर निगम कार्यालय के सामने की ओर खड़े होंगे।

7. बसों की पार्किंग प्रेरणा केंद्र तिराहे से दाहिने सदर जाने वाले पुल पर सड़क के दोनों तरफ किनारे-किनारे एक पंक्ति में होगी।

8. मल्टीलेवल पार्किग हजरतगंज (रिजर्व पार्किंग)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें