फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ: इस बार होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी, बड़े कलाकारों से सजेगा मंच, 35 दिन तक लगातार होंगे आयोजन

Wed, 27 Nov 2024 09:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Prayagraj Maha Kumbh: महाकुंभ में संस्कृति विभाग की ओर से चार बड़े व 20 लघु मंचों पर 35 दिन लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, नाट्य कला और समकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ-2025 में आध्यात्मिकता, संस्कृति और एकता का भी संगम होगा। महाकुंभ में प्रख्यात कलाकारों एआर रहमान, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सितार वादक रिखीराम, रिकी केज और कैलाश खेर आदि की प्रस्तुतियां भी लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

विज्ञापन


महाकुंभ में संस्कृति विभाग की ओर से चार बड़े व 20 लघु मंचों पर 35 दिन लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, नाट्य कला और समकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इतना ही नहीं प्रदेश की पारंपरिक कलाओं अवधी, धोबिया, राई, मयूर और करमा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। जो स्थानीय लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे। इसे देखते हुए संस्कृति विभाग, केंद्र सरकार के सहयोग से न केवल आध्यात्मिकता को बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और विविधता को भी विश्व के सामने प्रस्तुत करेगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही विशेष नाट्य प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन


इनमें रामलीला, कृष्णलीला और काकोरी महागाथा आदि शामिल होंगे। यह नाट्य प्रस्तुतियां भारतीय परंपराओं और ऐतिहासिक गाथाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करेंगी। वहीं नागवासुकी क्षेत्र में 2 लाख वर्ग फीट में ’कला कुंभ’ प्रदर्शनी भी लग रही है। इसमें प्राचीन मूर्तियां, ऐतिहासिक दस्तावेज और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें