फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट: युवाओं को ट्रेनिंग के साथ ही हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार, हर जिले में बनेगा 'युवा हब'

Tue, 18 Feb 2020 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बजट पेश करते वित्तमंत्री सुरेख खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। जो कि युवाओं को समर्पित है। बजट में युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना' और 'युवा उद्यमिता विकास अभियान' प्रारम्भ करने का एलान किया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत युवाओं को उद्योगों व एमएसएमई इकाइयों में ऑन-जॉब ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें निश्चित अवधि के रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण के साथ-साथ 2500 रुपये मासिक प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। योजना के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा, प्रशिक्षित युवाओं को युवा उद्यमिता विकास अभियान के द्वारा रोजगार से स्वावलंबन की ओर बढ़ाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में 'युवा हब' की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय सहायता देने के साथ ही संचालन में भी करेगा मदद

युवा हब रोजगार से जुड़ी परियोजना और परिकल्पना से लेकर एक साल तक वित्तीय मदद प्रदान करने के साथ ही संचालन में भी मदद करेगा। इस योजना के लिए 1 हजार 200 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के करीब एक लाख युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें