फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई : पेपर लीक के महीने भर बाद पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय निलंबित

Tue, 26 Apr 2022 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर एक और सख्त कार्रवाई। तत्कालीन शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को निलंबित कर दिया गया।"
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में यूपी इंटरमीडिएट की परीक्षा का पर्चा लीक होने के एक महीने बाद राज्य सरकार ने पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक और साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषा निदेशक विनय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक के अलावा विभागीय कामकाज में लापरवाही के आरोप में पांडेय को निलंबित करने का फैसला लिया। पांडेय के खिलाफ विभागीय मंत्री गुलाब देवी और अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर पांडेय को निलंबित किए जाने की जानकारी दी।

पांडेय के खिलाफ दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन नहीं क रने, शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने और शासन के निर्देशों का पालन न करने की शिकायतें थीं। शिकायतों की प्रथमदृष्टया जांच में उन्हें दोषी पाया गया, जिसके बाद शासन ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुत रिपोर्ट में पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की। इस मामले में विभागीय जांच अभी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें