फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूले-बिसरे खेल: हर तरफ दिखा जोश, जज्बा और उल्लास, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा, मंत्रियों ने की भागीदारी

Fri, 27 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bhuley bisrey khel: अमर उजाला के द्वारा भूले-बिसरे खेल का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर वह तमाम खेल खेले गए जो आम जीवन में हम भूल चुके हैं। 
विज्ञापन
बच्चों के संग खेलते विधानसभा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूले बिसरे खेल और साथ में मौसम सुहाना। ऐसे में कोई खुद को खेल के मैदान में जाने से भला कैसे रोके। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिला। हर आयु वर्ग जोश और जज्बे से भरपूर अपना दमखम दिखाने को बेताब नजर आया। शंख नाद के साथ खेलों का शुभारंभ करने की घोषणा हुई तो खिलाड़ी जोश से लबरेज हो गए। इसी बीच राष्ट्रगान शुरू हुआ और पूरा स्टेडियम देशप्रेम के रंग में डूब गया।

विज्ञापन


खेलों के महाकुंभ में पांच साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग ने हाथ आजमाया। वहीं, उद्घाटन सत्र में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पुराने खेल को देख खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने न केवल रस्साकसी बल्कि गुट्टक खेलने से लेकर लट्टू तक नचाई। यह क्रम जारी रहा और जितने भी अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की हर किसी ने अपने बचपन के खेलों को याद किया।

खूब लड़ीं गुलाबो-सिताबो
स्टेडियम में कठपुतली की प्रस्तुति ने न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों का भी मन मोह लिया। गुलाबो खूब लड़े... सिताबो खूब लड़े गीत पर कठपुतली की प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया। खुले मैदान में इस कार्यक्रम को देखकर बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए और कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन


कलारीपयट्टू ने बटोरी सराहना
मदर ऑफ मार्शल आर्ट्स कहे जाने वाले कलारीपयट्टू के प्रदर्शन ने खूब सराहना बटोरी। टीम में शामिल बच्चों और बुजुर्गों का कौशल देखकर हर कोई दंग रह गया। सबसे ज्यादा तलवार बाजी ने लोगों को आकर्षित किया। युद्ध कौशल की इस विधा ने आत्मरक्षा का संदेश भी दिया।

ये रहे सहभागी 

कार्यक्रम में भाग लेते एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक शरद एस चांडक - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय मानक ब्यूरो और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक शरद एस चांडक और भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने स्टेडियम में भूले बिसरे खेल में सहभागिता की और बच्चों के कौशल को सराहा। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक अनिरुद्ध जामजूट और एसके त्रिपाठी व मनोज सिरोही शामिल हुए।

सशक्तीकरण का संदेश दे गईं महिला बॉडी बिल्डर
स्टेडियम में महिला सशक्तीकरण की मिसाल भी देखने को मिली। बॉडी बिल्डर और वेट लिफ्टिंग करने वाली ज्योति, भावना और अस्मिता के प्रदर्शन ने महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रेरित किया। तीनों प्रतिभागियों के हौंसले की लोगों ने खूब सराहना की।

इनका रहा सहयोग
उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन, यूपी कराटे एसोसिएशन, लखनऊ बॉक्सिंग एसोसिएशन और लखनऊ कबड्डी एसोसिएशन।
 

कई मंत्रियों ने की भागीदारी

बच्चों के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। ृ - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला परिवार को इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए बहुत बधाई। पिछली बार भी मैं इस आयोजन में शामिल हुआ था। इस बार खेलों में प्रतिभाग भी किया। भारतीय परंपरा के खेलों में अलग ही आनंद है। यहां आयोजित भूले-बिसरे खेल बचपन में खेलते थे। सारी यादें ताजा हो गईं। खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह आपसी सद्भाव बढ़ाता है। हमें बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। खेल के मैदान में सब बराबर हैं, कोई भेदभाव नहीं होता है। बच्चों का जज्बा बहुत ही सराहनीय है। जमीन से जोड़ने वाले मापदंड में शामिल होना अच्छा लगता है। मैं तो बच्चाें से यही कहना चाहता हूं कि खेलो, कूदो, पढ़ो, जो भी करो उसे मनोयोग से करो। सभी का सहयोग करो। खूब मेहनत करो।--सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष

आज के बच्चे हैं भारत का भविष्य
स्टेडियम में उपस्थित सभी बच्चे सशक्त भारत का भविष्य हैं। गजब की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला सभी में। अमर उजाला टीम को मैं इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए बहुत बधाई। आप सभी के खेल को देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। आप सभी से कहूंगा कि जाति, धर्म, समाज और हर तरह के वाद को छोड़ देना, बस एक ही वाद याद रखना और वह है राष्ट्रवाद।- स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री

फिर लौट आए भूले-बिसरे खेल
खिलाड़ियों का उत्साह देखकर अच्छा लगा। अमर उजाला का अनोखा प्रयास सराहनीय है। भूले-बिसरे खेलों को वापस लाया गया। अमर उजाला युवाओं के हौसले को बढ़ावा दे रहा है। केंद्र और राज्य सरकार ने हमेशा खेल को बढ़ावा देने का काम किया है। गांव-गांव स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। यूपी सरकार खिलाड़ियों को नौकरी दे रही है। प्रधानमंत्री ने खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का नारा दिया है और युवाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया। मेरी ओर से स्टेडियम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को बहुत बधाई।- दानिश आजाद अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
 
विज्ञापन

हम भी इन खेलों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
खेलों में देश और प्रदेश ने बहुत प्रगति की है। खिलाड़ियों की सराहना करता हूं। क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी समेत अन्य खेलों ने भी अपना स्थान बनाया है। खेल हमें दुनिया से परिचित कराने में अहम भूमिका निभाता है। बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का मान बढ़ा रही हैं। खेल मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करता है। आत्मविश्वास बढ़ाता है। खेलों का युवाओं के जीवन में अहम स्थान होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं चलाई हैं। केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। नई पीढ़ी शायद उन खेलों को भूल गई है, जो आज देखने को मिले। हम लोग भी इन खेलों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। इस मुहिम के लिए अमर उजाला की सराहना करता हूं। - कुंवर मानवेंद्र सिंह, सभापति, विधान परिषद

 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों और उनके कोच का अभिनंदन है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई। आप सभी भविष्य में लखनऊ ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों के साथ इस स्टेडियम में 80 साल के बुजुर्ग दलवीर सिंह का दमखम देखना अचंभित करने वाला है। भारतीय युवा शक्ति के साथ बुजुर्गों में भी ताकत की कोई कमी नहीं है। 10 साल में मोदी सरकार और सात साल में योगी सरकार के नेतृत्व में खेल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेल में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेल में कोई हारता नहीं है। कोई विजेता होता है तो कोई उपविजेता। अमर उजाला से आग्रह करुंगा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करें। हम सभी आपके साथ खड़े हैं। - जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

बच्चों को नया सीखने का मंच मिला
अमर उजाला का यह आयोजन बहुत शानदार रहा। बच्चों को नया सीखने का मंच मिला है। भारतीय मानक ब्यूरो इससे जुड़कर अच्छा महसूस कर रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो हमेशा गुणवत्ता पर फोकस करता है। हमारा प्रयास होता है कि कहीं पर भी गुणवत्ता में कमी न आए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से शपथ भी दिलाई गई। इस आयोजन में बच्चों की प्रतिभा आगे आ रही है। अमर उजाला की ओर से चयनित विषय बहुत अच्छा है। हम सब आगे भी इस तरह के आयोजन में शामिल होंगे।- सुधीर बिश्नोई, वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें