फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी को जल्द मिलेगा संवैधानिक दर्जा: गृहमंत्री राजनाथ

Sun, 13 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व के 22 करोड़ से अधिक लोगों की भाषा भोजपुरी को अब संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में स्थापित ‘भोजपुरी अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र’ के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने बताया कि इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता हो चुकी है और उन्होंने अपनी सहमति भी दी है। अब बस इसको संवैधानिक दर्जा मिलने का इंतजार करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका जन्म चंदौली में हुआ और पहली भाषा भोजपुरी ही रही। भोजपुरी में आत्मीयता, सरसता और मिठास है। इस भाषा को बढ़ाने में फिल्मों व गीतों का काफी योगदान रहा।
विज्ञापन


सरकार भी इस भाषा का सम्मान करती है तभी लोक गायिका मालिनी अवस्थी को पद्मश्री दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वोट को भी खींचने में इस भाषा का महत्व है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें