फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि को नैक में मिला बी प्लस-प्लस ग्रेड

विज्ञापन
भाषा विवि को नैक में मिला बी प्लस-प्लस ग्रेड
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के निरीक्षण में बी प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने पहली बार नैक की ग्रेड हासिल की है। भाषा विवि राजधानी में नैक की ग्रेडिंग वाला हासिल करने वाला दूसरा राज्य विवि बन गया है। अभी तक लविवि के पास ही नैक की ग्रेड थी। लविवि को नैक से सर्वोच्च ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल है।
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में नैक की टीम ने निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण प्रशासनिक दक्षता, आधारभूत संरचना, शिक्षण विधियों, शोध कार्यों, नवाचार, विश्वविद्यालय कल्याण, सामाजिक गतिविधियां और समग्र विकास पर केंद्रित था। इसके आधार पर टीम ने अपनी ग्रेड दी है। विश्वविद्यालय को सीजीपीए मूल्यांकन के आधार पर 2.86 अंक हासिल हुए हैं।

विवि के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि नैक पीयर टीम से मिले सुझावों का पालन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाएंगे। भाषा विवि के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. सोबान साईद ने कहा कि यह विवि परिवार की मेहनत का नतीजा है। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने कहा कि नैक ग्रेडिंग ने विवि को पूर्णतः का दर्जा दिलाया है। इसमें और सुधार करेंगे।
विज्ञापन


शोध और शिक्षक-छात्र औसत में हुआ नुकसान
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि शोध व शिक्षक-छात्र औसत में कम नंबर मिलने की वजह से ग्रेड में नुकसान हुआ है। हालांकि ग्रेडिंग से संतुष्ट होने की बात कही। कुलपति के मुताबिक वर्ष 2018 में यहां पीएचडी की शुरुआत हुई। इसलिए शोध में विवि की स्थिति कमजोर रही। उनके मुताबिक विवि ने नैक की ग्रेडिंग हासिल की है, यह भी उपलब्धि है। इसमें लगातार सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें