लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी करने से बाद आईं आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। परीक्षा विभाग बुधवार को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।
परीक्षा नियंत्रक भावना मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में 16 से 31 दिसंबर तक परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। इस पर कुछ छात्रों की आपत्तियां आई थीं। इसमें जरूरी बदलाव कर लिए गए हैं, बुधवार को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।