प्रदर्शन करते व ज्ञापन साैंपते भाकियू के पदाधिकारी।
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने राष्ट्रीय आह्वान के तहत भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना–प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हमारा खेत–हमारा अधिकार के नारे लगाए।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने समझौते को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सस्ती विदेशी कृषि उपज के बाजार में आने से स्थानीय किसान प्रभावित होंगे। उन्होंने डेयरी सेक्टर, एमएसपी व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और बीज क्षेत्र में कॉरपोरेट नियंत्रण बढ़ने की आशंका जताते हुए समझौते को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गणेश शंकर वर्मा, जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, जिला महासचिव आशीष यादव, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला मौर्य और महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान समेत कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।