फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी

विज्ञापन
हड़ताल में शामिल बैंकों में बृहसपतिवार को काम नहीं हुआ। 
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा-हरदोई रोड स्थित कानपुर बाईपास के पास बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार सुबह कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी। इससे लेनदेन, जमा-निकासी और अन्य काम प्रभावित ठप रहने से ग्राहक मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष गौरव तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में एलआईसी और जीआईसी में निजीकरण एवं निवेश प्रक्रिया को रोकना, आईडीबीआई बैंक को बेचने का निर्णय वापस लेना और बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई समाप्त करना है। सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को एक इकाई में विलय करने, पर्याप्त भर्तियां कर युवाओं को स्थायी रोजगार देने तथा मजदूरों के शोषण पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।

कर्मचारियों ने एनपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाल करने, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट योजना वापस लेने और कॉर्पोरेट घरानों से बकाया डूबे कर्ज की सख्ती से वसूली की भी मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

हड़ताल में शामिल बैंकों में बृहसपतिवार को काम नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें